google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 24 जनवरी से नौ दिवसीय विराट आध्यात्मिक महामहोत्सव, घर-घर जाकर सनातन परिवारों को दिए जा रहे निमंत्रण

पाली : कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू पूज्यपाद वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज की पावन निश्रा में शनिवार 24 जनवरी 2026 से पाली में आयोजित होने जा रहे नौ दिवसीय आध्यात्मिक महामहोत्सव की तैयारियां भव्य और व्यापक स्वरूप ले चुकी हैं। आयोजन को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल है तथा जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोजन समिति द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को आयोजन समिति से जुड़े स्थानीय सदस्यों के साथ मां पद्मावती सेवा ट्रस्ट कृष्णगिरी धाम की टीम ने पाली के विभिन्न मोहल्लों में जाकर सनातन परिवारों को आमंत्रण पत्र वितरित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं को जानकारी दी गई कि 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक जगद्गुरू श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में भैरव महाकथा, सर्वकष्ट निवारणार्थ 9 कुंडीय महालक्ष्मी महायज्ञ, पूजा एवं साधना के भव्य आयोजन किए जाएंगे।

आयोजकों ने बताया कि पाली में यह अब तक का अद्वितीय, अनूठा एवं विराट धार्मिक अनुष्ठान होगा। महालक्ष्मी महायज्ञ में हजारों किलो लाल, पीले एवं सफेद चंदन, हजारों किलो मेवे तथा विविध प्राकृतिक जड़ी-बूटियों एवं औषधियों से आहुतियां दी जाएंगी। यह आयोजन पाली की समृद्धि, सुख-शांति और आध्यात्मिक उन्नयन का महोत्सव माना जा रहा है।

निमंत्रण अभियान के अंतर्गत टोलियों द्वारा घरों एवं दुकानों पर जाकर महिला-पुरुषों को पीले चावल के साथ धार्मिक महामहोत्सव की पत्रिकाएं वितरित की गईं और अधिकाधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया गया। कृष्णगिरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकेश जैन ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस महामहोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। यज्ञ, कथा एवं अन्य सभी धार्मिक आयोजनों में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button