google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोटरी क्लब पाली की सराहनीय पहल: सर्वोदय नगर स्कूल में 100 जरूरतमंद बच्चों को थाली सेट वितरित

पाली : समाज सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब पाली ने एक और प्रेरणादायक कदम उठाया। मंगलवार को रोटरी क्लब पाली के अध्यक्ष दिनेशचंद मेहता एवं सचिव वर्धमान भंडारी ने बताया कि भामाशाह रो. राकेश सेमलानी एवं अनिल सेमलानी के सौजन्य से सेठ रामलाल भंवरलाल अरोड़ा रोटरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय नगर में अध्ययनरत 100 विद्यार्थियों को थाली सेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सचिव वर्धमान भंडारी ने विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा शिक्षा को जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और स्वच्छता से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है।

रोटरी क्लब पाली के पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याण एवं विद्यार्थी हितैषी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर रो. विकास जैन, रो. पंकज कवाड, रो. सुधांशु जैन, रो. रामपाल शर्मा, रो. प्रवीण गादीया, साथ ही पवन अग्रवाल, कपिल जैन सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता जोरवाल, मधु सिगांडिया, पूजा चौहान एवं वैभव राठौड़ का विशेष सहयोग रहा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button