google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्कॉन के भजन-कीर्तन से वरिष्ठ नागरिक समिति सभागार बना वृंदावन, हरे कृष्णा की धुनों पर झूमे वरिष्ठजन

पाली : मंगलवार दिनांक 20 जनवरी 2026 को करण सिंह चाली स्थित वरिष्ठ नागरिक समिति सभागार में साप्ताहिक बैठक का आयोजन डॉ. रामलाल मोहबारशा की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) पाली के अध्यक्ष कार्तिक कृष्ण प्रभु के नेतृत्व में आए इस्कॉन के सदस्यों ने भक्तिमय भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर सभागार को वृंदावन की अनुभूति करा दी।

महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत ने बताया कि इस्कॉन के सदस्यों राजेंद्र प्रभु एवं विष्णु हरिदास द्वारा हरे कृष्णा हरे राम का दीर्घ एवं सुमधुर कीर्तन गाजे-बाजे के साथ प्रस्तुत किया गया, जिससे सभागार भक्तिरस में सराबोर हो गया। भजन-कीर्तन से अभिभूत वरिष्ठजन भावविभोर हो उठे। वरिष्ठ सदस्य हिम्मत राम फुलवारी भावावेश में नृत्य करने लगे, जिसे उपस्थित जनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

इस अवसर पर इस्कॉन अध्यक्ष कार्तिक कृष्ण प्रभु ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में अतुलनीय है। श्रीमद् भागवत गीता और श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग प्रशस्त होता है तथा इसका प्रचार-प्रसार आज पश्चिमी देशों तक हो रहा है।

बैठक में महामंत्री द्वारा दैनिक भास्कर में प्रकाशित सीनियर सिटीजन कॉलम का वाचन किया गया एवं इसके लिए दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक को धन्यवाद प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी दी गई। वहीं वरिष्ठ सदस्य श्रवण कुमार तंवर के दोहित्ता होने के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण किया गया। समिति सचिव दिनेश दवे द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर तिल-गुड़ का वितरण भी किया गया।

इसके साथ ही राष्ट्रीय अग्रवाल टाइम्स द्वारा समिति के वरिष्ठ सदस्य राम जीवन तापड़िया को देश के 10 प्रमुख विद्वानों में शामिल किए जाने पर जिला अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।

बैठक में गौतमचंद यति, विनोद कुमार शर्मा, सुरेश कुमार जालोरा, मदनलाल व्यास, पी.सी. शाह, वृद्धिचंद मेवाड़ा, अशोक कुमार शर्मा, कांतिलाल मुथा, प्रमोद कुमार माथुर, विष्णु कुमार गोयल, शिवप्रसाद परिहार, माणकचंद तंवर, घीसालाल अणकियां, गोपालदास मुंदड़ा, धनसिंह बडगूजर, ओटाराम सोलंकी, गणेशाराम परमार, सुनील कुमार टाक, जगदीश दुबे, भगवान सहाय ओझा सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button