google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली रेलवे स्टेशन बना बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का केंद्र, आरपीएफ–जीआरपी व बाल संरक्षण इकाई ने यात्रियों को दिलाई शपथ

पाली : जिले में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण के तहत बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता गतिविधियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को पाली रेलवे स्टेशन पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के समन्वय से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग पाली की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि अभियान के तहत स्थानीय पुलिस थानों एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से आमजन को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ थाना पाली के उप निरीक्षक राकेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक रामलाल, भीमराज गौर, कैलाश चंद्र सहित जीआरपी चौकी के सिपाही भवानी सिंह की उपस्थिति में प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून एवं पॉक्सो अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट पाली की काउंसलर रेणुका जोशी, सुपरवाइजर विनय कुमार एवं केस वर्कर दर्शन सामारिया ने यात्रियों को जागरूक करते हुए बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान यात्रियों से अपील की गई कि वे बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन पर दें। कार्यक्रम को लेकर यात्रियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button