google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पाली के विद्यार्थियों ने कक्षा से बाहर सीखा ज्ञान, कुम्भलगढ़ से माचिया सफारी तक शैक्षणिक भ्रमण बना यादगार

पाली : विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को साकार करने की दिशा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पाली द्वारा पीएम श्री योजना के अंतर्गत दो दिवसीय शैक्षणिक एवं फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इन भ्रमणों में प्राथमिक से लेकर उच्च कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त किया।

मंगलवार को कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों का कुम्भलगढ़ दुर्ग का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर से विद्यार्थियों को प्राचार्य एच.एल. मीणा द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। इस भ्रमण में शिक्षक पृथ्वीराज चौहान, अरुण कुमार, सुनील गौड़, मुकेश मेघवाल, आशा शानी, शगुफ्ता काजी, लेराराम, महेन्द्र कुमार, गीता रानी, रविकांत जोरवाल, वैभव सिंह एवं ललित बोराना विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

कुम्भलगढ़ दुर्ग पहुंचकर विद्यार्थियों ने दुर्ग की विशाल प्राचीर, स्थापत्य कला एवं आसपास के मनोहारी प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन किया। शिक्षकों द्वारा दुर्ग के वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक महत्व की जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों में इतिहास एवं विज्ञान के प्रति गहरी समझ विकसित हुई।

वहीं, विद्यालय की प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने फील्ड विजिट के अंतर्गत जोधपुर स्थित माचिया सफारी पार्क एवं मंडोर उद्यान का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवन, पर्यावरण संरक्षण एवं ऐतिहासिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा।

इस भ्रमण में अनुरक्षक शिक्षकों के रूप में गणपत सिंह, जगदीश प्रसाद मीणा, पूजा माथुर, राहुल कुमार, सुश्री कोमल, यास्मीन शाह, चंदू कुमार, जेठाराम सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। माचिया सफारी पार्क में विद्यार्थियों ने विभिन्न वन्य जीवों को निकट से देखा, वहीं मंडोर उद्यान में ऐतिहासिक स्मारकों और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया।

इन दोनों शैक्षणिक भ्रमणों ने विद्यार्थियों को अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान की। प्रत्यक्ष अवलोकन, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति एवं तर्कसंगत सोच के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरणीय चेतना, ऐतिहासिक समझ एवं सामाजिक व्यवहार का विकास हुआ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, पाली द्वारा आयोजित यह शैक्षणिक पहल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय अनुभव साबित हुई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button