google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

इनरव्हील डे पर छात्राओं में व्यक्तित्व विकास की अलख, मोबाइल वरदान या अभिशाप पर हुई रोचक प्रतियोगिताएं

पाली : श्रीमती गुमानबाई पन्नालाल भंसाली राजकीय कन्या महाविद्यालय, पाली में इनरव्हील क्लब पाली एवं महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 22 जनवरी को इनरव्हील डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक चेतना के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की उपाध्यक्ष लता अग्रवाल ने क्लब की सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु “मोबाइल – वरदान या अभिशाप” विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निबंध प्रतियोगिता में खुशबू प्रजापति ने प्रथम एवं तनीषा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में मनीषा सैन प्रथम एवं दीक्षा द्वितीय स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को इनरव्हील क्लब की ओर से प्रशंसा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता कोका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और इन्हें नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इनरव्हील क्लब अध्यक्ष पुष्पा गादिया ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सचिव ललिता सिंघवी, कार्यकारिणी सदस्य कमला शर्मा, मधु तलवार, डिम्पल केडिया, मंजू दिनकर सहित महाविद्यालय स्टाफ डॉ. महेन्द्र कुमार, कुलदीप राखेचा, मुकेश पाणेचा, लीला चौधरी, ज्योति शर्मा एवं राजकिरण का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सहायक आचार्य रवीना द्वारा किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button