कलेक्ट्रेट परिसर में ‘वन्दे मातरम्@150’ की गूंज, राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई जागरूकता शपथ

पाली : जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्@150’ के 150वें वर्ष एवं 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने में मतदान की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने सभी से निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया, जिससे परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त संदेश दिया।



