google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

‘वन्दे मातरम्@150’ अभियान के तहत विद्यालय में गूंजा राष्ट्रगीत, छात्र-छात्राओं को मिली महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी

पाली : वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय चरण (19 से 26 जनवरी 2026) के अंतर्गत जिलेभर में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में वीर सावरकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजेन्द्र नगर, पाली में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 80 बालक-बालिकाओं ने उत्साह और गर्व के साथ सहभागिता निभाई। राष्ट्रगीत गायन के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना का संचार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर पिंकी मीणा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पॉक्सो अधिनियम 2012, पोश अधिनियम 2013, कौशल संवर्धन योजनाएं, कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना एवं कालीबाई भील उड़ान योजना की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास ने मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से संबंधित योजनाओं व सेवाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी, विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत, प्रधानाध्यापक विनोद चंद्र पारीक, हेमलता सिसोदिया, संगीता नवल, वर्षा अग्रवाल सहित विद्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ महिला अधिकारों एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button