google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

बसंत पंचमी पर बांगड़ कॉलेज स्थित सरस्वती मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां शारदे की आरती-वंदना से गूंजा परिसर

पाली : बांगड़ कॉलेज परिसर में स्थित खीवराज रंगराज मेहता भंवरी वाले द्वारा निर्मित सरस्वती मंदिर में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर विद्या, बुद्धि और विवेक की कामना की।

प्रातःकाल मां शारदे का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके पश्चात विधिवत आरती संपन्न हुई। मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर नजर आया।

सायंकाल प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी प्रेमलता मांधन, संध्या राजपुरोहित, ममता, एस.सी. जैन सहित अन्य महिलाओं द्वारा मां सरस्वती की सामूहिक आरती एवं वंदना गाई गई। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को नैवेद्य का वितरण किया गया। बसंत पंचमी पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने बांगड़ कॉलेज परिसर को भक्ति, आस्था और उल्लास से भर दिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button