नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, कांग्रेस भवन से सुभाष सर्किल तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम

पाली : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी एवं आज़ाद हिन्द फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शुक्रवार को पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन के साथ की गई। इसके पश्चात कांग्रेसजन सुभाष सर्किल पहुँचे, जहाँ नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने नेताजी के देशप्रेम, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया तथा युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कांग्रेस प्रवक्ता असगर कुरेशी ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक भीमराज भाटी, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहबूब भाई टी, प्रकाश सांखला, ताराचंद चन्दनानी, गोरधन प्रजापत, भैराराम गुर्जर, जावेद सिरोहा, आमीन अली रंगरेज, मोहनसिंह राजपुरोहित, निर्मल तेजी, प्रकाश चौहान, मासूम अली मेव, लक्ष्मण कच्छवाह, रतन चन्देल, इकबाल भाई शेख, शहाबुद्दीन बागवान, बाबूलाल बोराणा, संजय परमार, रमजान सामरिया, अनवर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अमर विचारों और राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।



