google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खांगड़ी चारभुजा नाथजी मंदिर जीर्णोद्वार की दिशा में बड़ा फैसला, महासभा बैठक में बने 36 आजीवन सदस्य, मेले के विकास को मिले 10 लाख

पाली : क्षत्रिय घांची समाज महासभा की जनरल बैठक खांगड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा नाथजी मंदिर परिसर में महासभा अध्यक्ष आनंद सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज और मंदिर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से मंथन किया गया।

बैठक में प्राचीन चारभुजा नाथजी मंदिर के जीर्णोद्वार एवं भव्य नए मंदिर निर्माण को लेकर प्रस्तावित नक्शा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपये की सहयोग राशि देकर 36 समाजबंधु आजीवन सदस्य बने। निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक निर्माण समिति सक्रिय रूप से कार्य करती रहेगी।

महासभा की बैठक में यह भी तय हुआ कि संस्था अध्यक्षों का सम्मान आगामी भजन संध्या कार्यक्रम में किया जाएगा। वहीं सुमेरपुर विधायक एवं केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मंदिर परिसर स्थित मेला मैदान में सीमेंटेड ब्लॉक एवं टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की, जिससे समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई।

अध्यक्ष आनंद सोलंकी ने आगामी वार्षिक रामनवमी मेला को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से 9 संयोजकों की नियुक्ति की। इनमें खेताराम परिहारिया (कोसेलाव), भंवरलाल परमार (छावनी), पुखराज चौधरी (सुमेरपुर), मंशाराम परमार (बाली), सुरेशकुमार परमार (सुमेरपुर), भीमाराम बोराणा (ढाबर), मूलाराम भाटी (मंडिया), कालूराम पंवार (पाली) एवं हनुमान भाटी (कोसेलाव) को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही मीडिया एवं आईटी मंत्री पद पर लादूराम परमार (चाणोद) को मनोनीत किया गया।

बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि रामनवमी मेले की समाप्ति के दो माह के भीतर कार्यसमिति द्वारा जनरल सभा में आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही अध्यक्ष के कार्यकाल की समाप्ति के तीन माह के भीतर चुनाव प्रक्रिया द्वारा नए अध्यक्ष की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। महासचिव प्रभुराम मोरडू ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों का अनुमोदन प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में कन्हैयालाल पंवार, पोकरराम परमार, चेतन आर्य, हीराराम सोलंकी (खांगड़ी), राजाराम डी. परिहार, रमेश राठौड़, खीमाराम परमार, छगनलाल बोराणा, घीसूलाल बोराणा, गणेशराम राठौड़, रणजीत परमार, मोहन चौधरी, मुकेश सोलंकी, मनीष सोलंकी, गणाराम परिहार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button