google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

हेमावास में समाजसेवा की मिसाल, भैरूजी मंदिर पर स्व. राजेंद्र सिंह कुम्पावत ‘लालसा’ स्मृति प्याऊ का लोकार्पण

पाली : पाली के निकटवर्ती हेमावास गांव में भैरूजी मंदिर परिसर में समाजसेवी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कुम्पावत उर्फ ‘लालसा’ की स्मृति में निर्मित स्मृति प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा, पाली शहर पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह चौहान एवं बांगड़ कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने फीता काटकर प्याऊ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह देवड़ा ने कहा कि कुम्पावत परिवार द्वारा स्व. राजेंद्र सिंह कुम्पावत की स्मृति में प्याऊ का निर्माण करवाना एक पुण्य एवं अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से जुड़े ऐसे कार्य निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

पाली शहर पुलिस उप अधीक्षक मदन सिंह चौहान ने कहा कि भैरूजी मंदिर पर प्याऊ निर्माण से श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अपने परिजनों की स्मृति में इस प्रकार के जनहितकारी कार्य सभी को करने चाहिए।

बांगड़ कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष यशपाल सिंह कुम्पावत ने कहा कि भैरूजी मंदिर पर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। ऐसे में प्याऊ के निर्माण से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने स्व. राजेंद्र सिंह कुम्पावत के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा को समर्पित रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में त्रिभुवन सिंह हेमावास ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर पाली सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक अर्जुन सिंह कुम्पावत, मदन सिंह कुम्पावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button