google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो मासूमों की ली जान, गर्भवती महिला गंभीर घायल

पाली : पाली जिले के सोजत थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो मासूम बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोजत सिटी थाना के कॉन्स्टेबल बिंजाराम देवासी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे सतलोक आश्रम के पास दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि एक तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों और एक महिला को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सोजत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का उपचार जारी है।

मृतक बच्चों की पहचान दुर्गेश पुत्र सुरेश (उम्र 3 वर्ष) निवासी सायरा तथा मोहित पुत्र कैलाश (उम्र 3 वर्ष) निवासी पाटिया, उदयपुर के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक दिन पूर्व अपने परिजनों के साथ सतलोक आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

पुलिस के अनुसार बच्चों के शवों को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है और मामले की जांच जारी है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button