google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

1 फरवरी को झूलेलाल धाम का भव्य शुभारंभ, धार्मिक आयोजनों की होगी श्रृंखला

पाली : सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधु भवन के एक भाग झूलेलाल धाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पावन धाम का शुभ मुहूर्त 1 फरवरी 2026 (पूर्णिमा) को ठकुर सांई मनीष लाल साहिब जी के करकमलों से संपन्न होगा। झूलेलाल धाम के निर्माण से पूरे सिंधी समाज में हर्ष, उल्लास और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

सिंधी समाज सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हेमंत तनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि झूलेलाल धाम के हॉल में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के अनेक गणमान्य बंधुओं ने सहभागिता निभाई। बैठक में भवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सिंधु भवन के एक भाग के मुहूर्त का निर्णय लिया गया।

समिति के अध्यक्ष राजेश पुरशवानी ने बताया कि सिंधु भवन के अंतर्गत निर्मित झूलेलाल धाम का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस आधुनिक सुविधायुक्त भाग में लेट-बाथ अटैच 16 वातानुकूलित कमरे, दो भव्य बैंकेट हॉल, एक विशाल किचन तथा दो स्टोर रूम की सुविधा उपलब्ध है, जिससे सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों को नया आयाम मिलेगा।

उद्घाटन समारोह के अंतर्गत प्रातः हवन-पूजन एवं श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल सांई भरुचवारा द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब का आयोजन होगा, जिसके पश्चात समाज के लिए पूज्य भंडारा साहिब आयोजित किया जाएगा।

समाज की बैठक में मंचासीन अतिथियों के रूप में ललित प्रीतमानी (निवर्तमान उपमहापौर, नगर निगम पाली), राजेश पुरशवानी (अध्यक्ष), नरेश चंगलानी, दिलीप करमचंदानी, मनोज सोमाई, हरीश गुरनानी एवं महिला मातृशक्ति की ओर से कोकिला दीदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मंच संचालन जितेंद्र रामचंदानी एवं जितेंद्र हरचंदानी ने किया।

झूलेलाल धाम के उद्घाटन की तैयारियों में नथूमल गंगवानी, नारायणदास हरवानी, जयकिशनचंद रामचंदानी, डॉ. एच.आर. मूलचंदानी, चंद्रप्रकाश साधवानी, लक्ष्मणदास हीरानंदानी, तिलोकचंद तनवानी, लालभाई पर्शवानी, सन्नी लालवानी, कन्हैयालाल पुरशवानी, राजूभाई अजमेरी, दिलीप भेरवानी, जय थावानी, नरेश मूलचंदानी, प्रकाश सिरवानी, पंकज सिरवानी, हेमंत ईसरानी, ओमप्रकाश छुगानी, लेखराज सोनी, दीपक गोकानी, महेश हेमलानी, राजेश वासवानी, सुरेंद्र निहलानी, राधाकिशन शिवनानी, दीपक आडवाणी, सुरेश पर्शवानी, रमेश थावानी, जय जसवानी, नन्द सतवानी, ललित निहालानी, सुनील श्यामयानी, पीयूष आडवाणी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button