google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद दिवस पर पाली कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता को नमन, दो मिनट के मौन के साथ दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

पाली : जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि (शहीद दिवस) श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सायरन के आह्वान पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वातावरण पूरी तरह से गांधीजी के विचारों और शांति के संदेश से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button