google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान, ट्रैफिक विभाग व सीएसआर टीम ने बांटे पंपलेट, लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

पाली : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत शनिवार को पाली शहर में यातायात विभाग एवं सीएसआर टीम के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मस्तान बाबा सर्किल, सूरजपोल, कलेक्ट्रेट परिसर एवं यातायात कार्यालय सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न केवल स्वयं के लिए बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है, जिनमें हमारे अपने परिवारजन भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं को न्योता देती है, जो जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है।

उन्होंने बताया कि कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सीएसआर टीम द्वारा हाईवे से सटे गांवों में प्रतिदिन ट्रैक्टर-ट्रॉली, टैंकर, बाइक सहित अन्य वाहनों पर निशुल्क रेडियम रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर यातायात प्रभारी तेजाराम, घीसू सिंह, भगवान सिंह, लाल सिंह सहित यातायात विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करने की अपील की गई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button