google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामोत्थान शिविर बना किसानों के लिए वरदान, डायलाना कलां में मेघाराम मेघवाल को मिली तारबंदी योजना की सौगात

पाली : राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं आमजन को लाभान्वित करने के उद्देश्य से संचालित ग्रामोत्थान शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में राहत और विकास का सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं। शनिवार को देसूरी क्षेत्र के डायलाना कलां में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए एक और उदाहरण सामने आया।

शिविर के दौरान कृषक मेघाराम मेघवाल ने अपनी कृषि भूमि को निराश्रित पशुओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए तारबंदी की आवश्यकता अधिकारियों के समक्ष रखी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार की तारबंदी योजना के तहत उन्हें तत्काल लाभ प्रदान किया गया।

योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार कृषक मेघाराम मेघवाल को 40 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई। तारबंदी कार्य से अब उनकी फसल सुरक्षित रहेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में भी सुधार होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर कृषक मेघाराम मेघवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तारबंदी योजना को प्रभावी रूप से लागू कर किसानों को राहत देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामोत्थान शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंद किसानों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button