google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों की धूम: एक ही दिन में 8 गिरदावर सर्किलों में आयोजन, हजारों किसान व ग्रामीण हुए लाभान्वित

पाली : राज्य सरकार की पहल पर किसानों एवं ग्रामीण जनों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का सिलसिला निरंतर जारी है। शनिवार को जिले के सभी 8 गिरदावर सर्किलों में एक साथ ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शनिवार को कूरना, रोहट के माण्डावास, मारवाड़ जंक्शन के जोजावर, सोजत के चाडवास, देसूरी के डायलाना कलां, रानी के देवली, बाली के बीजापुर तथा सुमेरपुर के साण्डेराव में शिविर आयोजित किए गए। कूरना में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में हजारों ग्रामीणों की भागीदारी रही। शिविर के दौरान

तारबंदी के 36 आवेदन, पाइपलाइन के 7 आवेदन, फार्म पॉण्ड के 4 आवेदन, 635 किसानों को फसल बीमा की जानकारी, 1020 किसानों को एमएसपी की जानकारी, 1500 किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी, 20 सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित, 374 मिनी किट एवं 374 बीज वितरण का सत्यापन, फव्वारा संयंत्र के 30 आवेदन, सौर पंप के 10 आवेदन, 3000 से अधिक किसानों को उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी, पाली हाउस सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कार्य किए गए।

शिविर में प्रशासक लाभूराम देवासी, शिविर प्रभारी मीनाक्षी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
जिले के चाडवास, साण्डेराव, डायलाना कलां सहित अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया।

प्रशासन ने जानकारी दी कि 1 फरवरी को पाली जिले के रूपावास, रोहट के जैतपुर, सोजत के शिवपुरा, मारवाड़ जंक्शन के धनला, देसूरी के मगरतलाव, रानी के सोमेसर, बाली के सेवाड़ी एवं सुमेरपुर के पालड़ी में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से सरकार की योजनाएं सीधे गांव और किसानों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिल रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button