google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

उप कारागृह सोजत का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर ली व्यवस्थाओं की जानकारी

पाली : माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायाधीश पाली राजेन्द्र कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला न्यायाधीश) विक्रम सिंह भाटी एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी द्वारा उप कारागृह सोजत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उप कारागृह में कुल 31 बंदी निरुद्ध पाए गए। न्यायिक अधिकारियों ने प्रत्येक बंदी से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उन्हें उपलब्ध स्वच्छ पेयजल, स्नान एवं धुलाई की व्यवस्था, व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्री, कपड़े धोने की सुविधाएं, रसोईघर, बैरक, शौचालयों की स्थिति एवं संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि कोई भी बंदी विधिक सहायता के अभाव में कारागृह में निरुद्ध न रहे, इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकरण हर समय तत्पर है।

निरीक्षण के दौरान उन बंदियों के मामलों की भी जानकारी ली गई, जिनकी जमानत स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन वे किसी कारणवश अभी भी निरुद्ध हैं। अधिकारियों ने संबंधित बंदियों को उनके प्रकरणों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

न्यायिक अधिकारियों ने नवागंतुक बंदियों से संवाद कर घटना अथवा आरोपित अपराध के समय उनकी आयु संबंधी जानकारी भी प्राप्त की, ताकि किसी प्रकार की विधिक त्रुटि न हो। इस अवसर पर धर्मपाल डूडी, उप कारापाल सोजत, रणजीत सिंह, मुख्य प्रहरी, सहित उप कारागृह सोजत के अन्य कारागृह कार्मिक उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button