google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रावणा राजपूत समाज का सराहनीय योगदान, स्वर्गाश्रमों के लिए स्टील अर्थियां भेंट कर निभाई मानव सेवा की मिसाल

पाली : श्री हिन्दू सेवा मंडल द्वारा संचालित मुख्य स्वर्गाश्रम सर्वोदय नगर एवं सूर्या कॉलोनी स्थित स्वर्गाश्रमों के लिए स्टील निर्मित अर्थियां भेंट किए जाने पर रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रावणा राजपूत समाज सोसाइटी नगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हिन्दू सेवा मंडल की ओर से बहुमान किया गया।

सम्मान समारोह में अध्यक्ष डॉ. एम.एस. लोढ़ा, उपाध्यक्ष केवलचन्द कवाड़, वरिष्ठ सदस्य देवराज शर्मा एवं कंवरलाल मंडोरा ने समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए रावणा राजपूत समाज सोसाइटी नगर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परमार, अध्यक्ष विक्रम सिंह भैसाणा, संरक्षक मूलसिंह भाटी, शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

डॉ. एम.एस. लोढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गाश्रमों के लिए स्टील अर्थियों का योगदान मानव सेवा की सशक्त मिसाल है, जिससे अंतिम संस्कार की व्यवस्थाएं अधिक सुव्यवस्थित और सम्मानजनक बनेंगी। उन्होंने रावणा राजपूत समाज सोसाइटी नगर द्वारा संस्था के कार्यों में निःस्वार्थ भाव से दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के ढगल सिंह चौहान, मांगू सिंह गोयल, बाबूसिंह गेहलोत, ओम सिंह सोढ़ा, मांगू सिंह सोलंकी, लाल सिंह पंवार, विजय सिंह निर्वाण, शैतान सिंह सोलंकी, देवी सिंह चौहान, केशर सिंह मांगलिया, विक्रम सिंह चौहान, बाबू सिंह परिहार, देवी सिंह भाटी, महेंद्र सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह राजावत एवं राजेश सिंह आऊवा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में व्यवस्थापक विजय नाथ एवं जेठूसिंह राजावत भी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज सेवा के ऐसे कार्यों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button