पाली : राजस्थान स्थापना दिवस सप्ताह पर महिला सभा का आयोजन, साइबर सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दी गई जानकारी

पाली, 26 मार्च 2025। राजस्थान स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली द्वारा महिला सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपनिदेशक महिला अधिकारिता श्री भागीरथ के निर्देशन में महिला अधिकारिता विभाग पाली कार्यालय में आयोजित किया गया।
साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए
सभा में साइबर थाना से एसआई प्रशांत जोशी, एसआई पुखराज और साइबर एक्सपर्ट प्रकाश चंद्र तोसावरा ने साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि
-
जीमेल आईडी का पासवर्ड स्ट्रॉन्ग रखें और हर 2-3 महीने में बदलें।
-
टू-स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग को एक्टिवेट करें ताकि अकाउंट ज्यादा सुरक्षित रहे।
-
साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9530420905 और 1030 पर संपर्क करें।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ. विजय ने महिलाओं में अनियमित माहवारी, माइग्रेन और थायरॉइड जैसी समस्याओं को योग और आयुर्वेदिक उपायों से दूर करने की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया।
विशेषज्ञों और छात्राओं की रही भागीदारी
कार्यक्रम में जिला हब एम्पावरमेंट ऑफ वुमन से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री, विनीत भाटी, हर्षवर्धन, एमटीएस इंदूबाला सहित 30 छात्राओं ने भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था, जिससे वे अपनी सुरक्षा और सेहत को लेकर अधिक सतर्क और सशक्त बन सकें।



