google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले के लंबित कार्यों पर कलेक्टर एलएन मंत्री सख्त, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए तेज़ी से काम पूरा करने के निर्देश

पाली : जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय के वीसी रूम से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और लंबित कार्यों को निर्धारित समय में हर हाल में पूरा करें।

बैठक में जिले के समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ग्राम उत्थान शिविरों के माध्यम से आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने, विभागीय निरीक्षण, एसआईआर कार्यों में आपसी समन्वय तथा निम्बेश्वर पशु मेले की तैयारियों, खरीदी-बिक्री व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न विभागों के बकाया भूमि आवंटन मामलों, मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाओं, सार्वजनिक निर्माण विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के लंबित कार्यों पर प्रगति रिपोर्ट तलब की। इसके साथ ही पीएचईडी, शिक्षा विभाग के खेल मैदानों, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, नगरीय निकाय व नगर निगम के लंबित कार्यों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के पेंशन सत्यापन, कृषि विभाग की योजनाएं, पशुपालन विभाग की मंगला पशु बीमा योजना, उद्योग सहित अन्य विभागीय योजनाओं की भी गहन समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button