google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर को बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने एक साथ तीन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

पाली : पशुपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सोमवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान विकास को नई गति देते हुए एक साथ तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत मुख्यालय गुड़ा एंदला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुमावत ने 2 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन तथा 8 लाख रुपए की लागत से अटल ज्ञान केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मंत्री कुमावत ने जूनी एंदला में विधायक कोष से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए पटवार भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि विकास उनकी सरकार का संकल्प है और सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार मिलेगा और आमजन को सीधा लाभ पहुंचेगा।

मंत्री कुमावत ने कहा कि सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास को आगे बढ़ा रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य इसी सोच का परिणाम हैं और यह क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामनाम गौशाला रामपुरा की ढाणी के धनराज गिरी, सरपंच मोहन पटेल हेमावास, यशवंत सेन, उम्मेद सिंह डेंडा, भूराराम घांची, कूपाराम सिरवी, प्रशासक मिनाक्षी मीणा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, एक्सईएन सत्यनारायण सेन, जितेंद्र अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button