google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशधार्मिकब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के टैगोर नगर में भगवा नारी शक्ति शोभायात्रा और विराट हिंदू सम्मेलन, सैकड़ों लोगों की रही भागीदारी

पाली : टैगोर नगर बस्ती में भगवा नारी शक्ति शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही विराट हिंदू सम्मेलन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों की सहभागिता देखने को मिली। आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूज्य संत भरतनंद गिरी, चेतन गिरी महाराज एवं मनमोहन दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत ने समाज के समक्ष मौजूद विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज में एकजुटता, पारिवारिक जागरूकता एवं सामाजिक चेतना पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने तथा नशे जैसी सामाजिक समस्याओं से दूर रखने के लिए परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

पुज्य संत चेतन गिरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को संस्कारों की ओर लौटने की आवश्यकता है, वहीं संत मनमोहन दास महाराज ने सज्जन शक्ति के जागरण को सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत अशोक चौहान द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति के साथ हुई। श्रीमती प्रियंका चोपड़ा ने परिवार की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए। नेमीचंद अखावत ने हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान पहली बार बस्ती में सकल हिंदू समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। सचिव देवेंद्र डाबी ने बताया कि खेल एवं कला क्षेत्र में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों तथा 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समिति संरक्षक गिरधारी सिंह सहित देवेंद्र डाबी, महावीर मेहता, अरविंद मेहता, भरत सिंह राजपुरोहित, शेर सिंह, नरेश मेहता, पुखराज सुथार, अनिल मेहता, डॉ. जी.एन. अरोड़ा, ईश्वर सिंह चारण, दर्शन तलवार, कुंदन चौहान, उषा अखावत, सुरेश पूरी, नरेश पांडे, पवन खंडेलवाल, एडवोकेट मनीष राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बाबू सिंह राजपुरोहित ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन उषा अखावत एवं ललित शर्मा द्वारा किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button