google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के तीन वरिष्ठ स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं भामाशाह को मिलेगा राज्यपाल का ‘धन्यवाद बैज’, 11 फरवरी को जयपुर में होगा सम्मान

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संगठन से जुड़े पाली जिले के लिए यह गर्व का विषय है। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड राज्य मुख्यालय, जयपुर के तत्वावधान में 11 फरवरी 2026 को राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा (जयपुर) में आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार समारोह एवं राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली में पाली जिले के तीन वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भामाशाहों को महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रतिष्ठित “धन्यवाद बैज” से सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य आयोजन अधिकारी स्काउट (सीओ स्काउट) गोविंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान संगठन से लंबे समय तक जुड़े रहकर निस्वार्थ भाव से सेवाएं देने, समर्पण के साथ कार्य करने और स्काउट-गाइड आंदोलन के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को प्रदान किया जाता है।

पाली जिले से जिन वरिष्ठ सदस्यों का चयन किया गया है, उनमें— नूतन बाला कपिला – सहायक स्टेट कमिश्नर (गाइड) एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक
प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया – जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) एवं शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक, चुन्नीलाल चौहान – सचिव, स्थानीय संघ कंटालिया

शामिल हैं। इन सभी को 11 फरवरी 2026 को जयपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र, जगतपुरा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा धन्यवाद बैज से अलंकृत किया जाएगा।

मुख्य आयोजन अधिकारी गाइड (सीओ गाइड) डिंपल दवे ने बताया कि चयनित वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से स्काउट-गाइड संगठन को न केवल निस्वार्थ सेवाएं दी जा रही हैं, बल्कि जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंगबाड़ी, पाली के भौतिक विकास में भी भामाशाह के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। साथ ही अन्य भामाशाहों को भी प्रशिक्षण केंद्र के विकास हेतु प्रेरित कर निरंतर सहयोग सुनिश्चित किया गया।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी संगठन में उत्कृष्ट सेवाओं एवं प्रशिक्षण केंद्र के विकास में सहयोग के लिए पूर्व सभापति एवं अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड महेंद्र बोहरा, पूर्व जिला कलेक्टर नमित मेहता, पूर्व पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंहला, पूर्व नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा, पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, ताराचंद जैन, ओमप्रकाश परिहारिया एवं स्व. नैनाराम चौधरी को महामहिम राज्यपाल द्वारा धन्यवाद बैज से सम्मानित किया जा चुका है।

पाली जिले से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामित सदस्यों पर पूरे स्काउट-गाइड परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सम्मान समारोह से लौटने पर जिला मुख्यालय एवं स्काउट-गाइड परिवार की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button