google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रोहट में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, विद्यार्थियों को दिलाई ‘जीवन रक्षा’ की शपथ, यातायात नियमों पर किया जागरूक

रोहट : शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत उपखंड अधिकारी पूरण कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को रोहट क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहट जयदेव चारण एवं दिलीप सिंह आरपी के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुदली, रोहट में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य घीसुलाल सुथार ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल जीवन बचाता है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने में भी मदद करता है। जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा।

कार्यक्रम में गणेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सेल्फी लेना बेहद खतरनाक है। सेल्फी के चक्कर में आए दिन लोग गंभीर हादसों का शिकार हो रहे हैं, इसलिए इससे पूरी तरह बचना चाहिए।

सड़क सुरक्षा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित जोधपुर–पाली राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन राज्य मार्गों पर लगभग 485 वाहन चालक दुर्घटनाओं में जान गंवा रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। इनमें अधिकांश दुपहिया वाहन चालक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावकों तक संदेश पहुंचाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमावली पुस्तिकाएं एवं रेडियम स्टीकर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ कविता राठौड़, पद्मा सोलंकी, मीनाक्षी, देवेंद्र हरि सहित ग्रामीणजन पप्पाराम पटेल, संगीता पटेल, तिजो देवी, संतोष देवी एवं नर्मदा देवी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button