पाली: राजकीय बालिका स्कूल मिल क्षेत्र में रंगारंग वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पाली : शहर के शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मिल क्षेत्र में बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी जीवन में सफलता के नए आयाम छूना चाहते हैं तो उन्हें मोबाइल जैसे जीवन-नाशक यंत्र से दूरी बनानी होगी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यार्थी विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करें।
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने कहा कि जीवन में सफलता शॉर्टकट से नहीं, बल्कि सतत प्रयास और परिश्रम से प्राप्त होती है। वहीं भाजपा नेता रमेश परिहार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध से बाहर निकलकर अपनी राजस्थानी परंपराओं और संस्कृति को अपनाएं।

इन गणमान्य अतिथियों ने किया संबोधन
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम को तहसीलदार निर्वाचन रेखा देवी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप करमचंदानी, एडीईओ माध्यमिक शिक्षा प्रवीण जांगिड़, राजेन्द्र प्रसाद लखेरा, औद्योगिक थाना अधिकारी निर्मा बिश्नोई, रोटरी क्लब के दिनेश मेहता, विकास जैन, पूर्व पार्षद भंवर, गणपत मेघवाल, राजेन्द्र मेघवाल, गणपत परिहार, रिकी सिंह, विकास बुबकिया, डॉ. के.एम. शर्मा, रामचंद्र तोषावरा, उप प्रधानाचार्य लेखनी शर्मा, संगीता शर्मा एवं अर्जुन सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने किया।

‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ पर थिरके कदम, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं ने पल्लो लटके, बन्ना रे बागा में झूला घालिया, जब देखूं बन्ना लाल पीली अखियां, सावन आयो रे, रंगीलो म्हारो डांस, रोना शेर मारे, ये जो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा ये काम, गोरी नाचे नागौरी नाचे, मिसरी सी मीठी बातां थ्यारी जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें संगीता कंवर गौड़, ओमप्रकाश श्रीमाली, जया, कशिश, रमेश कुमार, भारती मालवीय, रेणुका मेघवाल, रोमा जोशी, पूजा खिड़िया, महेशचंद्र शर्मा, शोभा करमचंदानी, नारायण प्रजापत, आशा राठौड़, हरिश कुमार, श्वेता अरोड़ा, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मी शर्मा, सत्या प्रभा, कंचन व्यास, रजनीकांता, नागपाल सिंह राठौड़, तरुण वागोरिया, प्रियंशी सैनी, कीर्तिमान, नवीन कुमार जैन, पूजा चारण, पुष्पा कंवर, बंटी कौर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।




