google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों से किसानों को बड़ा लाभ: हजारों आवेदन निस्तारित, कृषि-पशुपालन से लेकर मत्स्य तक योजनाओं की बरसात

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार किसानों एवं ग्रामीणों के समग्र विकास के उद्देश्य से पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जिले के सभी सर्किलों पर आयोजित इन शिविरों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

इसी क्रम में गिरदावर सर्किल बीजागुड़ा में आयोजित शिविर में आमजन के सैकड़ों कार्य मौके पर निस्तारित किए गए। शिविर में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, डेयरी, जल संसाधन, मत्स्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया।

कृषि विभाग की ओर से तारबंदी के 30, पाइपलाइन के 10, फार्म पॉण्ड के 2, बैलों से खेती योजना के 1 आवेदन सहित 1203 किसानों को फसल बीमा, एमएसपी व कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। 3 सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए तथा मिनी किट सत्यापन के 126 आवेदन प्राप्त हुए।

उद्यानिकी विभाग में फव्वारा संयंत्र के 19, ड्रिप के 6, प्लास्टिक मल्च के 4, सौर पंप के 17 आवेदन प्राप्त हुए। पॉलीहाउस से वंचित प्रत्येक ग्राम पंचायत से 1 आवेदन लिया गया। सहकारिता एवं विपणन विभाग में किसान क्रेडिट कार्ड के 17, सदस्यता के 5 तथा भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के 1 आवेदन प्राप्त हुए।

पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 22 पशुपालकों का पंजीकरण किया गया। 240 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई तथा गौशाला विकास योजना की जानकारी 120 लोगों को दी गई।

मत्स्य विभाग में मत्स्य संपदा एवं फार्म पॉण्ड में मछली पालन से संबंधित 1125 आवेदन प्राप्त हुए।
पंचायतीराज विभाग द्वारा 63 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए।

इसी प्रकार सिरियारी में आयोजित शिविर में भी बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिला। यहां कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 36, पाइपलाइन के 10, फार्म पॉण्ड के 1 आवेदन के साथ 250 किसानों को बीज वितरण किया गया। उद्यानिकी विभाग में फव्वारा संयंत्र के 23, सौर पंप के 10 आवेदन प्राप्त हुए।
सहकारिता विभाग में 470 किसान क्रेडिट कार्ड एवं 475 सदस्यता आवेदन प्राप्त होना शिविर की बड़ी उपलब्धि रही। पशुपालन विभाग में 163 पशुपालकों का बीमा पंजीकरण, 666 पशुओं का उपचार एवं 82 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए।

आगामी शिविरों का कार्यक्रम
7 फरवरी: गुड़ा एंदला, बिठू, बगड़ी, बांता, खौड़, मुंडारा, कोसेलाव
8 फरवरी: बोमादड़ा, सोजत रोड, आउवा, मोखमपुरा, पावा
9 फरवरी: खेरवा, गुड़ा कलां, बाडसा, खुडाला, बाली, ढोला

शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसान सशक्त बनें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button