google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली का भव्य स्वागत, सैकड़ों श्रमिकों ने किया अभिनंदन

पाली : राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पहली बार पाली आगमन पर जगदीशराज श्रीमाली का आज इंटक भवन पर जोरदार एवं भव्य स्वागत-अभिनंदन किया गया। ब्यावर में आयोजित इंटक के प्रांतीय महाअधिवेशन में निर्विरोध चुने जाने के बाद पाली पहुंचे श्रीमाली का स्वागत जिला अध्यक्ष बद्रीलाल जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों श्रमिकों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर श्रीमाली को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जोशी एवं जिला महामंत्री भंवर राव ने पाली में टेक्सटाइल उद्योग के बंद होने, फैक्ट्री मालिकों द्वारा श्रमिकों के आर्थिक शोषण, श्रमिकों के पीपीएफ में राशि जमा नहीं कराने, तथा उद्योग इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में पंजीकृत नहीं करने जैसी गंभीर समस्याओं से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया और इनका शीघ्र समाधान कराने की मांग रखी।

प्रदेशाध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली ने अपने संबोधन में श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने एवं सरकार से समाधान कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इंटक संगठन सदैव श्रमिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठाता रहा है और आगे भी पूरी मजबूती से श्रमिकों के साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में मिल मजदूर संघ अध्यक्ष गिरधारी बंजारा, महामंत्री जगदीश बंजारा, डिस्कॉम इंटक अध्यक्ष राजेश मेवाड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर पेंटर यूनियन अध्यक्ष जयन्तीलाल जोशी, मिल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी ओमप्रकाश, प्रभुराम, नारायणलाल चौहान, रामगोपाल, किशन बंजारा, मानाराम, जगदीश, मेहबूब सहित सैकड़ों श्रमिक मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button