अग्रसेन वाटिका में नवनिर्मित ‘वृंदावन’ भवन का शुभारंभ, गणपति स्थापना से हुआ कार्यक्रमों का आगाज

पाली : श्री अग्रवाल पंचायत पाली के तत्वावधान में अग्रसेन वाटिका परिसर में नवनिर्मित ‘वृंदावन’ भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर शनिवार को गणपति स्थापना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत की गई। इस अवसर पर समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।
श्री अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव सूर्य प्रकाश गुप्ता एवं सुनील पोद्दार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भामाशाह जवाहरमल, आसाराम, रामधन एवं रामेश्वर प्रसाद गोयल परिवार, पाली के सौजन्य से रविवार, 8 फरवरी को वृंदावन परिसर स्थित बैंक्वेट हॉल में भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सुंदरकांड पाठ का वाचन अग्रवाल मित्र मंडल सुंदरकांड समिति (बालोतरा ग्रुप), सूरत द्वारा किया जाएगा, जिसमें संगीतमय भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण सृजित होगा।
अग्रवाल समाज के महेंद्र अग्रवाल एवं अनिल गुप्ता ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में समाज के सभी अग्रवाल बंधु, महिलाएं, बच्चे एवं बाहर से पधारे अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए श्री अग्रवाल पंचायत, श्री अग्रवाल मंडल पाली एवं श्री अग्रवाल महिला मंडल की कार्यकारिणी के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित ‘वृंदावन’ भवन समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे समाज को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।




