google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्राम उत्थान शिविरों में किसानों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ, गुड़ा एंदला शिविर में उमड़ा जनसैलाब

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप किसानों की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे खेत-खलिहान तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी सर्किलों में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणजन एवं किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।

शनिवार को गुड़ा एंदला में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिविर में कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 25 आवेदन, पाइपलाइन के 14 आवेदन, फार्म पॉण्ड का 1 आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं 1250 किसानों को फसल बीमा, एमएसपी एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 25 सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित, 40 मिनी किट सत्यापन आवेदन एवं 55 बीज वितरण सत्यापन आवेदन प्राप्त हुए।

उद्यानिकी विभाग से फव्वारा संयंत्र के 20 आवेदन, सोलर पंप के 5 आवेदन प्राप्त हुए तथा 600 किसानों को उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कृषि विपणन विभाग में प्रधानमंत्री माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजना के 5 आवेदन एवं किसान विश्राम स्थल निर्माण का 1 आवेदन मिला।

सहकारिता विभाग में किसान क्रेडिट कार्ड के 7 आवेदन, सदस्यता के 5 आवेदन, सहकारी सदस्यता के 15 आवेदन एवं सहकारिता ऋण योजनाओं की जानकारी 45 किसानों को दी गई।

पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 15 पशुपालकों का पंजीकरण, 150 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा व कृमिनाशक दवा, 10 फर्टिलिटी किट वितरण एवं गौशाला विकास योजना की जानकारी 3 हितग्राहियों को दी गई।

डेयरी विभाग से 15 नवीन सदस्यता आवेदन एवं 1 नया बूथ आवंटन आवेदन प्राप्त हुआ।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को 500 आवेदन, जबकि उद्योग विभाग को युवा स्वरोजगार योजना के तहत 45 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में प्रशासक मीनाक्षी, प्रभारी अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रशासन ने बताया कि
👉 8 फरवरी को पाली के बोमादड़ा, सोजत के सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन के आउवा, बाली के मोखमपुरा एवं सुमेरपुर के पावा में शिविर आयोजित होंगे।
👉 9 फरवरी को पाली के खेरवा, सोजत के गुड़ा कलां, मारवाड़ जंक्शन के बाडसा एवं मारवाड़ जंक्शन, बाली के खुड़ाला व बाली तथा सुमेरपुर के ढोला में ग्राम उत्थान शिविर लगाए जाएंगे।

ग्राम उत्थान शिविर किसानों एवं ग्रामीणों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button