google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली जिले में ग्राम उत्थान शिविरों की धूम, एक ही दिन में हजारों किसान-ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

पाली : राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणजनों एवं किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पाली जिले भर में ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जिले के बाली, सुमेरपुर सहित विभिन्न गिरदावर सर्किलों में व्यापक स्तर पर शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

बाली उपखंड के मोखमपुरा गांव में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, डेयरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सहित अनेक विभागों द्वारा मौके पर ही सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर प्रभारी मदनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग द्वारा तारबंदी के 148, पाइपलाइन के 23, फार्म पौण्ड के 5 आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं 1310 किसानों को फसल बीमा, एमएसपी एवं विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 105 मिनी किट वितरण का सत्यापन किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा संयंत्र के 17 आवेदन, सोलर पम्प से संबंधित 4 जानकारियां एवं 2 नए आवेदन प्राप्त किए गए। इसके साथ ही 1310 ग्रामीणों को उद्यानिकी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विपणन विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजना के 6 आवेदन, किसान विश्राम स्थल निर्माण का 1 प्रस्ताव प्राप्त हुआ।

सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के 18 आवेदन, नई सदस्यता के 47 आवेदन एवं सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी 275 किसानों को दी गई। पशुपालन विभाग ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 132 पशुपालकों का पंजीकरण, 246 पशुओं को कृमिनाशक औषधि, 8 फर्टिलिटी किट का वितरण किया तथा 78 ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

डेयरी विभाग को 37 नई सदस्यता आवेदन, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 6 वीबी जीरामजी प्रचार अभियान एवं 165 दीनदयाल उपाध्याय सर्वे कार्य संपादित किए गए। वहीं पंचायती राज विभाग द्वारा 352 स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए।

शिविर में जल संसाधन, राजस्व, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पटवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार सुमेरपुर क्षेत्र के पावा-भैंसाणा में भी ग्राम उत्थान शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button