google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भांगेसर स्कूल में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह, कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

पाली : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांगेसर, पाली में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय संस्था प्रधान धर्मेन्द्र पालरिया ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, सह-शैक्षिक गतिविधियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर चयन को लेकर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रामेश्वर मीणा द्वारा किया गया। संस्कृतिक प्रभारी अनु सिंघल के निर्देशन में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप कर्मचंदानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाली ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से सफलता सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन सिंह, इंद्र सिंह एवं मंगिलाल देवासी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भामाशाह इंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को एक चांदी का सिक्का एवं 1100 रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह, रवि प्रकाश एवं कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहकर अध्ययन करने के टिप्स दिए।

समारोह में विद्यालय स्टाफ गिरधारी लाल, पर्वत सिंह, अभिषेक वैष्णव, अभिषेक राजपुरोहित, जगदीश, ओम प्रकाश, लता कनोजिया, प्रियंका, पर्वत सिंह भाटी, भागीरथ, भानाराम सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button