google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

माली समाज सामूहिक विवाह समिति को नया नेतृत्व, हुकमीचंद भाटी अध्यक्ष मनोनीत

पाली : माली समाज सामूहिक विवाह समिति की आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से हुकमीचंद भाटी को समिति का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर समाजजनों में हर्ष का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।

नवनियुक्त अध्यक्ष हुकमीचंद भाटी ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं समाजहित में कार्यरत बनाएंगे। उन्होंने सामूहिक विवाह जैसे पुण्य एवं सामाजिक आयोजनों को नई दिशा देने का संकल्प भी दोहराया।

बैठक के दौरान माली समाज पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलंकी सहित रमेश माली, अम्बालाल परिहार, मोतीलाल सांखला, हीरालाल बागड़ी, छवरलाल कच्छवाहा, देवजी भाटी, नथूलाल भाटी, भुनेश सोलंकी, मंगल सांखला, मनोज सोलंकी, मुकेश माली, उमेश सांखला, परमाराम भाटी, महेश परिहार, नरेश गहलोत, अन्नू सोलंकी, जगदीश भाटी, अर्जुन सोलंकी, मानक चौहान, हितेश चौहान, दिनेश माली सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष हुकमीचंद भाटी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। समाजजनों ने सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक एवं पुण्य कार्यों को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का विश्वास भी जताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button