google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट-गाइड में पाली का परचम, 575 संभागियों ने राज्यपाल अवार्ड परीक्षा की उत्तीर्ण

पाली : सत्र 2025-26 में पाली जिले ने स्काउट-गाइड गतिविधियों में एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिले के विभिन्न विद्यालयों से 352 स्काउट, 182 गाइड, 26 रोवर एवं 15 रेंजर सहित कुल 575 संभागियों ने राज्यपाल अवार्ड परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

सी ओ स्काउट गोविंद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी सफल संभागियों को महामहिम राज्यपाल के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। वहीं, राज्यपाल अवार्ड समारोह के दौरान जिले से चयनित 04 स्काउट, 02 गाइड, 02 रोवर एवं 01 रेंजर को सीधे महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

राज्य पुरस्कार प्राप्ति हेतु चयनित स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर 9 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली जिले से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल अवार्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक संख्या है।

जिला मुख्यालय पाली से भारतीय बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली के स्काउट कुशाल, मोहित, महिपाल एवं मुकेश गुर्जर, सूरज शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाली से गाइड किंजल पटेल एवं जया गुर्जर, मारवाड़ ओपन रेंजर टीम से रेंजर नम्रता पटेल, तथा एसडीएससी बादमिया कॉलेज, वरकाना से रोवर मानाराम गरासिया एवं हिमांशु राज्यपाल से राज्य पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

इसके अतिरिक्त जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार समारोह में स्काउटिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहायक स्टेट कमिश्नर (गाइड), पूर्व अतिरिक्त निदेशक शिक्षा विभाग, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट प्रशासन) सिंघाड़िया, एवं सचिव स्थानीय संघ कंटालिया चुन्नीलाल चौहान—इन तीनों को भी महामहिम राज्यपाल द्वारा धन्यवाद बैज से सम्मानित किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button