google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : सांसद पी.पी. चौधरी की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक, केंद्र व राज्य योजनाओं की प्रगति की हुई बिंदुवार समीक्षा

पाली : जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता पाली लोकसभा सांसद पी.पी. चौधरी ने की। इस मौके पर जिला प्रमुख रश्मि सिंह, सोजत विधायक शोभा चौहान, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सांसद चौधरी ने जिले में चल रही केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “जनकल्याणकारी योजनाओं में गति लाई जाए और अधूरे कार्यों को समय पर पूरा किया जाए ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके।”

बैठक की मुख्य बातें:

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी, मनरेगा, जल जीवन मिशन सहित कई विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

  • पीपीटी के माध्यम से पिछली बैठक की अनुपालना रिपोर्ट पेश की गई, जिसे जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी ने प्रस्तुत किया।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुगम्य भारत अभियान, जैसे सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा।

  • इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं जैसे रेलवे, हाइवेज, माइन्स, टेलीकॉम व डिजिटल इंडिया मिशन पर भी फोकस।

  • सांसद चौधरी ने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री ने बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगे की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में एसपी चुनाराम जाट, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, यूआईटी सचिव पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button