google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर रेल मंडल की बड़ी उपलब्धि, 7 दिनों में 100% समयपालनता, चार दिन लगातार ‘ऑन टाइम’ चली ट्रेनें

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने ट्रेन संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयपालनता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 01 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच मंडल ने सात अलग-अलग दिनों में 100 प्रतिशत समयपालनता दर्ज कर यात्रियों को समयबद्ध रेल सेवा देने की दिशा में नया उदाहरण पेश किया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 01 मार्च, 04 मार्च, 06 मार्च, 09 मार्च, 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2026 को जोधपुर मंडल की सभी ट्रेनें निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुईं। विशेष रूप से 09 मार्च से 12 मार्च तक लगातार चार दिनों तक 100 प्रतिशत समयपालनता दर्ज कर मंडल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर मंडल ने समयपालनता में “डबल हैट्रिक” का प्रदर्शन किया है, जो रेलवे संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी विभागों के बेहतर समन्वय, सतत निगरानी और रेल कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।

वहीं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संचालन की लगातार मॉनिटरिंग, परिचालन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान और अधिकारियों व पर्यवेक्षकों की नियमित निगरानी से समयपालनता बनाए रखने में बड़ी भूमिका रही। साथ ही रोलिंग स्टॉक का समय पर रखरखाव और संसाधनों के कुशल प्रबंधन से भी ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जा सका।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जोधपुर मंडल की यह उपलब्धि यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और समयबद्ध रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। मंडल प्रशासन ने भविष्य में भी बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन के माध्यम से रेल सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा जताया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button