
पाली : राजस्थान नॉलेज ऑफ कंप्यूटर कॉर्पोरेशन (RKCL) द्वारा आयोजित राजस्थान राज्य फाइनेंशियल अकाउंट परीक्षा में पाली जिले की प्रतिभाशाली छात्रा तनुश्री परिहार ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।
मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय, पाली में आयोजित कार्यक्रम में तनुश्री को मेरिट प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी एवं डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।
आरकेसीएल जिला परियोजना अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदार पटेल नगर निवासी तनुश्री, पिता विक्रम सिंह परिहार, ने ऑनलाइन आयोजित इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
इस अवसर पर उप निदेशक संजय खान, सहायक प्रोग्रामर विजय कुमार, अनिल कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा, लक्ष्मण गौड़ सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने तनुश्री की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और इससे जिले में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा।



