google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे में ईमानदारी की मिसाल: TTE ने लौटाया महिला यात्री का खोया मोबाइल, परिवार ने जताया आभार

जोधपुर : बोरीवली से धनेरा आ रही ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में एक सराहनीय घटना सामने आई, जहां एक टीटीई की ईमानदारी ने यात्रियों का भरोसा और मजबूत किया।

जानकारी के अनुसार, शिल्पा नामक महिला यात्री अपने परिजनों के साथ बी-3 कोच में सीट संख्या 1 से 6 पर यात्रा कर रही थीं। धनेरा स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें अपने मोबाइल फोन के कोच में छूट जाने की जानकारी नहीं हो पाई।

इसी दौरान कोच में ड्यूटी पर तैनात टीटीई विशाल सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए मोबाइल फोन को सुरक्षित अपने पास रखा। उन्होंने एचएचटी मशीन के माध्यम से मोबाइल नंबर की जांच कर संबंधित यात्री से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद यात्री के परिजनों को सूचना दी गई और आवश्यक सत्यापन के पश्चात मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया गया।

इस ईमानदार और जिम्मेदाराना कार्य के लिए यात्री के परिजन चिराग लोदरा ने टीटीई विशाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और सेवा भावना अन्य रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि रेलवे में कार्यरत कर्मचारी न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, बल्कि मानवीय मूल्यों और भरोसे को भी कायम रख रहे हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button