google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर के लोको पायलट की सतर्कता से टली बड़ी रेल दुर्घटना, जयपुर में महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में कार्यरत लोको पायलट लालाराम चोयल की सूझबूझ और तत्परता ने एक संभावित रेल हादसे को टाल दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें बुधवार को जयपुर स्थित रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक स्तर पर सम्मानित किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक के दौरान चोयल की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

जानकारी के अनुसार 18 मार्च को मालगाड़ी संचालन के दौरान जोधपुर-मेड़ता रोड रेलखंड पर राईका बाग और बनाड़ स्टेशनों के बीच ट्रैक पर एक पेड़ गिरा हुआ था। लोको पायलट लालाराम चोयल ने समय रहते इस खतरे को भांप लिया और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को अवरोध से पहले ही रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इस उपलब्धि को रेलवे सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बैठक में जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी भी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को कर्मचारियों की सतर्कता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button