google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Jodhpurदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर मंडल की 55 महिला रेलकर्मी आध्यात्मिक भ्रमण पर रवाना, सशक्तिकरण की दिशा में पहल

जोधपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल की महिला कर्मचारियों का दल दो दिवसीय आध्यात्मिक भ्रमण एवं कर्मचारी शिविर के लिए शनिवार को रवाना हुआ। इस पहल के तहत महिला कर्मचारियों को रामदेवरा और जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष निष्ठा त्रिपाठी की पहल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें मंडल की कुल 55 महिला कर्मचारियों को सड़क मार्ग से इस भ्रमण पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ कार्यक्षमता वृद्धि और मानसिक सशक्तिकरण के लिए भी महत्वपूर्ण है। यात्रा के दौरान महिला कर्मचारी आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और कार्यस्थल पर दक्षता बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगी।

कार्यक्रम के तहत बस को सहायक कार्मिक अधिकारी राधेश्याम चितारा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कल्याण निरीक्षक रामेश्वर दास और कैंप सचिव नेमीचंद प्रजापत सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button