google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : कांग्रेस OBC विभाग को नया नेतृत्व, संजय कुमार परमार बने ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग) की पाली जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है। चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशानुसार जारी इस सूची में संजय कुमार परमार को पाली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजय कुमार परमार की नियुक्ति के बाद संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि परमार के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाया जाएगा।

नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने संजय कुमार परमार का स्वागत कर उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं का मानना है कि नए नेतृत्व के साथ कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ेगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button