
पाली : कात्यायनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सूर्या कॉलोनी नयागांव पाली में कक्षा 10वीं एवं 12वीं (कला, विज्ञान, कृषि विज्ञान व वाणिज्य संकाय) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में विद्यालय के संचालक भीमसिंह राठौड़ एवं सह-संचालक कल्याणसिंह राठौड़ ने छात्रों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान 95.20% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सोनल कंवर को 5100 रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं 93.80% अंक हासिल करने वाली यशवंती चौधरी और सुहेबा, 93.40% अंक प्राप्त करने वाले मुकेश सीरवी, 93.20% की दिक्षा जोगावत, 92.17% की हेमलता चौधरी, 91% के प्रेमदीप मेघवाल तथा 90.20% अंक प्राप्त करने वाली ज्योति को 1100-1100 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन लाल सोनल ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर के लिए मार्गदर्शन देते हुए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा और अभिभावकों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व जताया। समारोह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।



