google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यशिक्षा

पाली के राजकीय बालिका विद्यालय में मेधावी छात्राओं का सम्मान: कला-विज्ञान में शानदार परिणाम से बढ़ाया मान

पाली : शहर के शिवाजी नगर स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (मिल क्षेत्र) में बुधवार को उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में विद्यालय की छात्राओं ने कला एवं विज्ञान वर्ग में उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है।

विज्ञान वर्ग में प्रदर्शन:
खुशी ने 84% और लक्षिता ने 75% अंक प्राप्त किए।

कला वर्ग में उत्कृष्ट परिणाम:
नितिशा (88.40%), पायल (88%), कल्पना (86%), पलक राव (85%), योगेश्वरी (82%), शिखा (81%), तनिषा प्रजापत (80%), मोनिका व नेहा (79%), जसौदा, पायल जोशी व गुंजन (78%) तथा गीता, कोमल व खुशी ढाका (75%) अंक हासिल कर मेधावी सूची में स्थान बनाया।

कार्यक्रम में संस्था प्रधान दौलाराम मेघवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि होनहार बेटियां हमेशा सम्मान की पात्र होती हैं और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत कर सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य लेखनी शर्मा, संगीता शर्मा एवं अर्जुन सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह में विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button