google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली के पावरलिफ्टर्स तैयार, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 11 खिलाड़ी अलवर होंगे रवाना

पाली : राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए पाली जिले के खिलाड़ियों का चयन पूरा हो गया है। पाली जिला पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में सिटी क्लब जिम के बैनर तले जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

संघ के अध्यक्ष किशन कुमार एवं सचिव बंसीलाल चौहान के सानिध्य में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि 4 व 5 अप्रैल को अलवर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली से 2 बालिकाएं और 9 बालक भाग लेंगे।

ये खिलाड़ी करेंगे पाली का प्रतिनिधित्व:
बालिका वर्ग में करिश्मा पवार एवं हिमांशी कंवर शामिल हैं।
वहीं बालक वर्ग में गोविंद कुमार, यश परिहार, निखिल पवार, सरवन सिंह, शुभम, अक्षय बंजारा, कुंदन सिंह एवं निखिल देवांकर चयनित हुए हैं।

खिलाड़ियों का ट्रायल सहायक रेफरी सुरेश राणा एवं गौरव शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। चयनित खिलाड़ी 3 अप्रैल को अलवर के लिए रवाना होंगे। पाली के खेल प्रेमियों को इन खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button