google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़

पुणे : राजस्थान दिवस की धूम, राजस्थानी समाज के सांस्कृतिक रंगों ने मोहा मन, मातृशक्ति की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

पुणे : समस्त राजस्थानी समाज पुणे द्वारा राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में स्वारगेट स्थित गणेश क्रीड़ा रंगमंच में 30 मार्च 2026 को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राजस्थानी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेढ़ क्षत्रिय सोनार समाज पुणे की मातृशक्तियों द्वारा प्रस्तुत आदि पुरुष श्री अजमीढ़ जी महाराज की जीवन गाथा पर आधारित सजीव झांकी रही, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

इसके अलावा पारंपरिक नृत्य, तलवार नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उपस्थित समाज बंधुओं ने मातृशक्तियों के उत्साह, समर्पण और सांस्कृतिक प्रस्तुति की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर हरिश वर्मा, फतेहचंद डॉवर, रमेश मौसुण, राजेन्द्र भवण, रामेश्वर अग्रोया, लक्ष्मीकांत अग्रोया, किशोर अग्रोया, राजेन्द्र सहदेव सहित कार्यकारिणी के सदस्यों ने मातृशक्तियों का आभार जताया।

समाज पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज की एकता और आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button