पाली : नए कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी का भव्य स्वागत, ब्राह्मण युवा महासभा ने किया सम्मान, शहर के विकास पर हुई चर्चा

पाली : पाली जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी का ब्राह्मण युवा महासभा द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। कनिष्क शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ कलेक्टर को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर गोस्वामी के साथ पाली के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने जिले के समग्र विकास में सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में मनु शर्मा, पप्पू शर्मा, दशरथ राजपुरोहित, पीयूष शर्मा, पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री, सत्यनारायण गॉड, दीपक जोशी, अभिषेक पारीक, पुलकित शर्मा, अशोक शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, अशोक भाटी, पवन पांडेय, नमन शर्मा, पंकज शर्मा सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नए कलेक्टर का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और जिले के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



