google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : प्रशासन अलर्ट मोड पर, मानसून 2025 और चक्रवातों से निपटने को लेकर तैयारियों की समीक्षा

पाली : जिले में मानसून सत्र 2025 के मद्देनज़र संभावित बाढ़ और उष्णकटिबंधीय चक्रवातों से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. बजरंगसिंह ने जिले के संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें।

डॉ. बजरंगसिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान यदि अत्यधिक वर्षा या चक्रवात जैसी आपदाजनक स्थिति बनती है, तो उससे आमजन को होने वाली क्षति को रोकने के लिए हर स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग अपनी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय को समय पर भेजें।

प्रशासन की यह सक्रियता इस बात का संकेत है कि इस बार मानसून में किसी भी प्रकार की लापरवाही को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button