google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : प्रदूषण पर सख्त एक्शन, 7 उद्योगों में अनियमितताएं पकड़ी गईं, नोटिस जारी

पाली : जिला कलेक्टर के निर्देशन में सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों की पालना में पाली जिले में पर्यावरण नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान 7 औद्योगिक इकाइयों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन सभी इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उद्योगों द्वारा अवैध रूप से अपशिष्ट जल का निःस्राव किया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। रीको औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट जल बहाव की घटनाओं पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button