google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में बोमादड़ा गांव में बांधी काली पट्टी, ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने जताया आक्रोश

पाली : कश्मीर के पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले, जिसमें करीब 27 सैलानियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उसके विरोध में गुरुवार को पाली जिले के निकटवर्ती गांव बोमादड़ा में ग्रामीणों और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर तेज सिंह पंवार ने कहा कि निर्दोष लोगों पर हुए इस बर्बर हमले की देशभर में निंदा हो रही है, और सरकार को चाहिए कि ऐसे दरिंदों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी घटना दोहराने की हिम्मत न कर सके।

विरोध प्रदर्शन में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भाटी सहित स्टाफ सदस्य परमेश्वर लाल, अरुणा चौहान, मोहनलाल, इंद्रसिंह राजपुरोहित, विमला कुमावत, ममता लश्करी, शोभा परिहार, विजय कुमार चौधरी, गौरव शिवनानी, तरुण त्रिवेदी और दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button